श्रीबालाजी जागरण मंडल द्वारा गर्ग संहिता कथा महाज्ञान यज्ञ
कोलकता। श्री बालाजी जागरण मंडल की ओर से श्री गर्ग संहिता पुराण कथा महायज्ञ ज्ञान यज्ञ का सप्त दिवसीय आयोजन बिन्नानी भवन सभागार में किया गया। मंडल के संस्थापक श्री मुरारीलाल तोदी ने बताया की श्रद्धेय श्री विश्वनाथ नारायण पालेंदे जी महाराज (वाराणसी) ने 31 अगस्त 6 सितम्बर तक दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक अपनी ओजस्वी वाणी से भक्तों को कथा अमृत पान कराया। कोलकता में प्रथम बार आयोजित श्री गर्ग संहिता पुराण कथा को नित्य भरी संख्या में पधारकर भक्तों ने रसपान किया। संस्था के अध्यक्ष संदीप गर्ग, सचिव महेश कुमार तोदी तथा सदस्यों ने कथा व्यास पलेंदे जी तथा भक्तों का स्वागत किया।
No comments:
Post a Comment